Breaking News

चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में वन्य जीव सफ्ताह का अवसर पर चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वन्य जीव संरक्षण पर आधारित विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया।
नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में वन्य जीव सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वन्यजीवों के लिए चित्र बनाए।विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि इकोसिस्टम और वन प्राणियों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाइल्डलाइफ और वन्य जीवों को हमे बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पोस्टर मेकिंग में कक्षा 2 के आर्यन, कक्षा 9 की किंजल व कक्षा 8 के शिवनाश ने बाजी मारी जिन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की तरफ से शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, तनु, उर्वशी, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …