Breaking News

संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक की यात्रा के बारे में विस्तार से स्वयंसेवक को जानकारी दी

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है इसी क्रम में पूरे देश में विजयदशमी के दिन से लगातार पथ संचलन हो रहे हैं आज बदायूं नगर में विवेकानंद /बालाजी उपनगर बस्ती का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के मैदान से प्रारंभ हुआ उक्त संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक की यात्रा के बारे में विस्तार से स्वयंसेवक को जानकारी दी कि किस तरीके से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत माता को परम वैभव पर पहुंचने के लिए 100 वर्ष में काम किया आज संघ के माध्यम से विभिन्न संगठन समाज के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में काम कर रहे हैं और आज संघ भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बनाकर हमारे सामने है कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द लाला बाल्मिकी ने की।
पथ संचलन राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर भगवान परशुराम चौक, गोपी चौक, लालपुल, महाराणा प्रताप चौक, जिला चिकित्सालय के सामने से निकलते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ

संचालन में सदर विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु जी जिला प्रचारक भारत जी नगर प्रचारक तुलसीराम, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजपा नेता मनोज मसीह,भाजपा महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ,अंकित मौर्य, मून गुप्ता, धीरज पटेल, अनुज कुमार, गिरीश पाल बाल स्वयंसेवक विश्वप्रिय सहित सैकड़ो स्वयसेवकों ने संचालन में भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!