Breaking News

बाजार में पेड़ टूट कर दीवार पर गिरा, लोगों को बढ़ा खतरा

Spread the love

बाजार में पेड़ टूट कर दीवार पर गिरा, लोगों को बढ़ा खतरा

बिल्सी। सोमवार की दोपहर को चली तेज हवा मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में लगा यूकेलिपटिस एक पेड़ टूटकर समाने बने एक मकान पर टिक गया है। जिससे यहां दुकानदारों में इसको लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होनें इसकी शिकायत पुलिस और तहसील प्रशासन से की है। जानकारी के मुताबिक बाजार में पुलिस चौकी परिसर में लगे यूकेलिपटिस के पेड़ काफी पुराने हो चुके है। जो तेज आंधी में आए दिन टूट कर गिरते रहते है। सोमवार की दोपहर भी ऐसा ही हुआ। यहां लगा एक पेड़ टूटकर राठी कपड़ा वालों की दुकान पर गिर गया। जिससे यहां दुकानदारों में इसको लेकर खतरा बना हुआ है। क्योंकि पेड़ दीवार से हट कर कभी भी सड़क पर गिर सकता है। यहां रहने वाले मुनीश्वर राठी, शाहिद हुसैन, अजीत कुमार, इंद्रपाल, सुंदर बाबू, मुवीन फरीदी, संतोष माहेश्वरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र उक्त पेड़ को हटवाए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!