Breaking News

बिल्सी में स्वयंसेवकों ने धूमधाम से निकाला पथ संचलन

Spread the love

बिल्सी में स्वयंसेवकों ने धूमधाम से निकाला पथ संचलन

बिल्सी। सोमवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य बाजार में पथ संचलन निकाला गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पथ संचलन से पूर्व ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभाग संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके यहां से पथ संचलन का शुभांरभ किया गया। नगर संघचालक डा.उमेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मैन चौराहा, बालाजी चौक, बंबा चौराहा, जैन बाजार, थाना मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय पर सम्पन्न हुआ। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी भारी संख्या में तैनात रहा। नगर के पुरानी सब्जी मंंडी गेट पर भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा समेत कई लोगों ने पथ संचलन में शामिल लोगों के रुप ऊपर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके विधायक हरीश शाक्य, चेयरमैन पति ओमप्रकाश सागर, डॉ उमेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद गोस्वामी, नीरज शर्मा, शेखर सक्सेना, प्रदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, सतीश माहेश्वरी, अखिल मालपाणी, प्रमोद गोस्वामी, महेश शर्मा, अर्पित शर्मा, ललतेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!