Breaking News

पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

Spread the love

पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
बदायूं दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन बदायूँ में जनपद बदायूं के 15 विकास खण्डो के पंचायत सहायकों का बैच बार प्रशिक्षण दिया गया । अंतिम बैच में विकास खंड कादरचौक एवं जगत के पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण हुआ । प्रशिक्षण में प्रशिक्षक विकास पटेल , मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना, उमा रानी, अमरीश पटेल , लव कुमार एवं सलमान जमीर आदि ने स्वच्छ भारत मिशन, ओ एस आर ,पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स , सतत विकास लक्ष्य, सत्रह गोल , नौ थीम , पंचायत पुरस्कार , राज्य एवं केन्द्र वित्त आयोग , सी एस सी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । ग्राम पंचायत में टाइड फंड एवं अनटाइड फंड , ई ग्राम स्वराज , पी एफ एम एस एवं विकास से संबंधित वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए गए । तथा उन पर विस्तृत जानकारियां दी गई ।विशेष सहयोग पंकज सिंह , विशाल चौहान , कुश पाठक आदि का रहा । इस मौके पर पंचायत सहायकों में अभिषेक ,नरेश सिंह, सुषमा गुप्ता ,रीना , शिव कुमारी , योगेश राजपूत , नीतू श्रीवास्तव ,सुरभि , रिशु शाक्य , अहमद खॉ ,फरहा लियाकतआदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!