Breaking News

परमात्मा को जानने वाला हो जाता है अजर-अमर : बाबा फुलसंदे वाले

Spread the love

परमात्मा को जानने वाला हो जाता है अजर-अमर : बाबा फुलसंदे वाले
बदायूं : 07 अक्तूबर | मोहल्ला जोगीपुरा में शक्ति टेंट हाउस के निकट गुरुद्वारा हाल में सत्संग के प्रथम दिन फुलसंदे वाले बाबा ने कहा कि जो पारब्रह्म परमेश्वर को जान लेते हैं वे अजर-अमर हो जाते हैं| एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा सेवा समिति के आयोजन में उन्होंने कहा मानव जीवन में सभी यातनाओ से मुक्ति पाने का साधन परमात्मा के अलावा कोई दूसरा नहीं है । ऋग्वेद में परमात्मा को संपूर्ण ब्रह्मांड का नायक बताया गया है, जो परमात्मा को जानने की इच्छा रखते हैं उन्हें ही सही अर्थों में ऋषि कहा जाता है| चाहे वे धरती पर रहे या देवलोक में रहकर विचरण करें।
उन्होंने एक प्रसंग के माध्यम से स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस प्रकार बादल धरती के ताप को हर लेते हैं ठीक उसी प्रकार परमात्मा की कृपा रूपी बर्षा जब भक्तों पर होती है तो उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं | देर तक चले प्रवचन में बाबा ने बताया कि मानव भोग-वासनाओं के चक्कर में इधर-उधर भटकता रहता है और माया-मोह में फंसा रहता है । प्रवचन के दौरान उन्होंने अशोक खुराना द्वारा रचित पुस्तक शिक्षाप्रद दोहे में से गुरु भक्ति के दोहे बोलकर सभी को गुरु परंपरा के विषय में अवगत कराया। प्रवचन स्थल पर पहुंचने से पूर्व बाबा फुलसंदे वालों का संजीव भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, अंबरीश गोयल एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की ।
सत्संग स्थल पर विजय मेहंदीरत्ता, डी.के. चड्ढा, डा. रामबहादुर व्यथित, गिरधारी सिंह राठौर, गुलाब सिंह राठौर, प्रमोद शंखधार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमृत गांधी, एम.पी. शर्मा, शिवस्वरूप गुप्ता, राजेश सक्सेना, महेंद्र धींगड़ा, प्रदीप भारद्वाज व अशोक सक्सेना ने फुलसंदे वाले बाबा को मालायें पहनाकर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!