Breaking News

महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका बिसौली द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ईओ रवि यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज को सत्य, धर्म और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने समानता, न्याय और मानवता के मूल्यों को अपने ग्रंथों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, एवं उनके अधिकारों व हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभासद कृष्णा गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लिपिक राजीव कुमार, लिपिक जितेंद्र सिंह, सफाई नायक राजेश बाबू, अजय बाबू, विक्रम, शुभम, अनुज, हिमांशु, शारदा, अनीता, संगीता, नितिन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!