-आज मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “सफल महिला उद्यमी की कहानियाँ” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रसिद्ध महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें उनके संघर्ष, संकल्प और आत्मनिर्भरता की मिसालें शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया, इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या जी ने बताया कि आज के युग में महिलाएं शिक्षा, व्यापार, तकनीकी और सेवा क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ,उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, महिला ई-हाट, मुद्रा योजना आदि की भी जानकारी दी,जिनसे महिलाएं अपने व्यवसाय को प्रारंभ कर सकती हैं।
छात्राओं द्वारा विभिन्न महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों के बारे में बताया गया एनएसएस प्रभारी अवनीशा वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की नारी प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी विशेष पहचान बनाई है।
डॉ इंदु शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रही है, परंतु उन्हें आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि वे समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त बना सकें।
अंत में प्राचार्या ने कहा ऐसी कहानियाँ हमें यह सिखाती हैं कि कठिनाइयां सफलता की सीढियां होती है यदि हम स्वयं पर विश्वास रखें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉo शालू गुप्ता द्वारा तथा आभार ज्ञापन मिशन शक्ति सह संयोजिका अवनिशा वर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर डॉ सोनी मौर्य, डॉ शिल्पी तोमर, डॉ शिल्पी शर्मा, डॉ उमा सिंह गौर सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat