Breaking News

टीटू जैन उर्फ मृगांक जैन को वरिष्ठ जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

Spread the love

बिल्सी नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आज दिनांक 08/10/2025 को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी जी के अनुमोदन पर ,राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) अवधेश लड्ढा महेश्वरी की अध्यक्षता में, राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी द्वारा टीटू जैन उर्फ मृगांक जैन को वरिष्ठ जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
बिल्सी कैंप कार्यालय पर नव नियुक्त जिला महामंत्री जी का सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटी।
जिला महामंत्री मृगांक जैन ने बताया कि मुझे भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी एवं जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने जिस प्रकार मुझे पर भरोसा जताया है ठीक उसी प्रकार मैं सत्य निष्ठा और निस्वार्थ भाव सेवा करने का काम करूंगा ।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मोर्चा अवधेश लड्डा, प्रदेश सचिव बिजनेस सोलंकी ,अजीत गुर्जर,शाहनवाज अल्वी,नरेश,सूरज,प्रशांत ठाकुर,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …