Breaking News

दुन्दपुर में नकली खाद-बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़

Spread the love

दुन्दपुर में नकली खाद-बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़

लाखों की डीएपी-पोटाश बरामद, गोदाम सील,

आसफपुर:- किसानों की जेब और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले नकली खाद कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। ग्राम दुन्दपुर में जिला कृषि अधिकारी की टीम ने मंगलवार-रात करीब 12 बजे छापेमारी कर करीब लाखों रुपये की नकली डीएपी, पोटाश और बीज जब्त किए। मौके से कंपनी की खाली बोरियां, बीज पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और रंग मिश्रण सामग्री भी बरामद हुई।

आलू की खेती में डीएपी की भारी जरूरत होती है। किसान इस समय अपने खेतों की तैयारी में जुटे हैं।

सरकारी गोदामों पर डीएपी की मारामारी और कमी के कारण कई किसान खाद से वंचित रह जाते हैं।

खाद माफिया इसी स्थिति का फायदा उठाते हैं और नकली डीएपी बाजार में बेचते हैं।

अगले महीने से गेहूं की बुवाई शुरू होगी, जिसमें भी डीएपी प्रारंभिक खाद के रूप में जरूरी है।

जिला कृषि अधिकारी ने गोदाम सील कर बरामद सामग्री जब्त की।
संचालक और दुकान स्वामी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है मुकदमे की तैयारी चल रही है।
पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद और बीज केवल प्रमाणित विक्रेता से बिल सहित ही खरीदें।
संदेह होने पर तुरंत विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

*जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि गुप्त सूत्र द्वारा जानकारी प्राप्त हुई थी कि ग्राम दून्दपुर में नकली डीएपी तैयार की जा रही है सूचना मिलते ही मौके पर जाकर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान डीएपी की रीपैकिंग व नमक व केमिकल रंगों द्वारा पोटाश तैयार की जा रही थी साथ ही बीज की भी पैकिंग के कुछ साक्ष्य मिले हैं। जांच चल रही है गोदाम को सील कर दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जो भी उचित कार्यवाही बनती है कि जाएगी।*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी की बेटी शीतल देवल को ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

Spread the loveशिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, शिशु …