Breaking News

बेहटा गुंसाई में निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा

Spread the love

बेहटा गुंसाई में निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई की रायसती रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा सुंदर झांकियों के साथ गांव में निकाली गई। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने अपने कर्तव्य दिखाएं। काली अखाड़ा के कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर में मेन चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटब बस्ती, रायसती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, जूनियर हाईस्कूल से खाटू श्याम मंदिर वापस होकर मेला ग्राउंड में समाप्त हो गई। शोभायात्रा में भगवान राम के अलावा लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, हनुमान, गुरु विश्वामित्र, गणेश जी, हनुमान जी, शंकर जी, माता पार्वती, शेरावाली, राधा कृष्णा की झांकियां शामिल रही। इसको सफल बनाने में अध्यक्ष कांतीदेवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष चंद्र, गुड्डा, कन्हैया वार्ष्णेय, सोनू पुरी, बिन्नू पुरी, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, मुरारीलाल शाक्य, रामसेवक मौर्य, मूलचंद पाली, छोटेलाल कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!