Breaking News

पिंडौल में राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाला वरमाला

Spread the love

पिंडौल में राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाला वरमाला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिन्डौल में जनता आदर्श रामलीला क्लब की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के रंग मंच पर मंगलवार की रात भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोडने के सीता ने भगवान राम के गले में वरमाला डालने की लीला की गई। यहां राम विवाह का आयोजन कलाकारों द्वारा किया गया। माता बहनों ने सीता का कन्या दान लिया और श्री राम और सीता मैया पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। महिलाओ ने मंगलाचरण गए। जनक पुरी नगर क्षेत्र में श्री रामबारात पहुंची, उसके बाद कन्यादान लीला का आयोजन किया गया। जनकपुरी में खुशियां ही खुशियां छाई हुई थी। राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता की विदा की। उसके साथ ही लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की शादी राजा जनक ने अपने भाइयों की बेटियों से कराई। विवाह के उपरांत चारों कन्याओं की विदाई की गई। सभी जनकपुरी के लोगों की आंखों में आंसू धारा बह रही थी। इस मंचन के दौरान कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!