Breaking News

ए.आर. फिलिंग सेंटर को जनपद में सर्वाधिक ल्यूब सेल वर्ष 2024 – 2025 के लिए बेस्ट डीलर के सम्मान से नवाजा गया।

Spread the love

बिसौली। बिसौली के व्यापार जगत के लिए एक और गर्व का क्षण सामने आया। जिले की प्रतिष्ठत फर्म ए.आर. फिलिंग सेंटर को जनपद में सर्वाधिक ल्यूब सेल वर्ष 2024 – 2025 के लिए बेस्ट डीलर के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी मजबूत व्यापार उपस्थित, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि ने न केवल ए.आर. फिलिंग सेंटर की साख को और मजबूत किया है, बल्कि बिसौली नगर को भी गौरवान्वित किया है। होटल कंट्री इन भीमताल उत्तराखंड में सर्वो एलीट क्लब टॉप सेलर्स ऑफ ल्यूब्रिकेंटिंग ऑयल जनपद बदायूं एवं बरेली मंडल के डीलर्स की फैमिली के साथ मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग में इंडियन ऑयल राज्य कार्यालय द्वितीय, नोएडा के हेड एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेमेंद्र राठौर द्वारा शील्ड, प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ल्यूब हेड सुमित नीमकार, सीनियर मैनेजर ल्यूब नचिकेत थोराट, बरेली मंडल कार्यालय के रिटेल हेड हिमांशु शर्मा, डीलर्स एवं ल्यूब रिसेलर्स उपस्थित थे। स्थानीय व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों ने रवि प्रकाश अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!