मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत शक्ति संवाद कार्यक्रम
मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन पन्ना लाल इन्टर कॉलेज सहसवान जिला बदायूॅ में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुश्री सविता मालपाणी सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा बालिकाओं को अपने सम्मान व आत्मरक्षा हेतु स्वयं पर निर्भर होने के लिए प्रोत्साहित किया उनको बताया कि अपने मौलिक अधिकारो को जाने समय आने पर उनका उपयोग करे, समाज की कुरीतियों जो कि सिर्फ बालिकाओं के लिए फैली हुई है उनको खतम करके आगे बढ़ने के लिए आपको शिक्षा में पारंगत होना होगा। श्रीमती छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक द्वारा सर्वप्रथम 1098,1090,181,1930,112, आदि हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तारपूर्णवक बताया व विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेन्शन योजना, आदि के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि 0-18 वर्ष तक के बच्चों के साथ यदि किसी प्रकार की हिंसा व यौन उत्पीड़न सम्बन्धित समस्या होती है तो उसमें सजा का प्रावधान है। कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ शक्ति संवाद के दौरान कई प्रश्न पूछे गये जिसमें बालिकाओं ने भी अच्छे प्रश्नोेेत्तर दिये व समाज में किस प्रकार बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान में वृद्वि हो सके इसके बारे में भी बताया गया। एस0 आई0 थाना सहसवान द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया और पूछा कि वर्तमान में यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है या किसी भी रिश्तेदार, आस पड़ौस के द्वारा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार हो रहा हो तो हमे वताये व बिना डरे आगे बढने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मो0 फैज सहायक लेखाकार व प्रधानाचार्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat