Breaking News

मेडिकल स्टोरों व निजी अस्पताल पर छापेमार कार्यवाही की गई।

Spread the love

आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश एवं जिलाधिकारी जनपद-बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद-आगरा में पायी गयी नकली दवाओं एवं कफ सीरप जिससे बच्चों की मृत्यु हुई, के प्रकरण में औषधि निरीक्षक जनपद-बदायूँ लवकुश प्रसाद द्वारा दिनांक 13.10.2025 को जिले के मेडिकल स्टोरों व निजी अस्पताल पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिसके क्रम में मेसर्स गौरी फॉर्मा, मोहल्ला चौधरी, काली सड़क, थाना कोतवाली, जनपद-बदायूँ उ०प्र० से 03 नमूने (02 कफ-सीरप) एवं मेसर्स बत्ता फॉर्मास्युटिकल्स, शॉप नं0-01, ग्राउण्ड फ्लोर, एक्सिस बैंक के सामने, रेलवे रोड, थाना-सिविल लाइन, जनपद-बदायूँ (हॉस्पिटल डा० अजीत पाल सिंह), से 01 नमूना कफ-सीरप संदेह के आधार पर गहन निरीक्षण उपरान्त संग्रहीत कर राजकीय प्रयोगशाला को भेजा गया। साथ ही उपरोक्त मेडिकल स्टोरों के क्रय-विक्रय बीजकों की गहन जांच की गयी। उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!