Breaking News

नाई पिंडरी रोड पर लगेगा आतिशबाजी बाजार, एसडीएम ने देखा स्थल

Spread the love

नाई पिंडरी रोड पर लगेगा आतिशबाजी बाजार, एसडीएम ने देखा स्थल

बिल्सी। दीपावली पर्व पर इस वर्ष बिल्सी में लगने वाला आतिशबाज़ी का बाजार नाई पिंडरी गांव को जाने वाले मार्ग पर बाबा ईट भट्टा के निकट एक खुले मैदान पर लगाया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ संजीव कुमार ने पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ यहां पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि के बावत इस वर्ष आतिशबाज़ी बाजार को घनी आबादी से दूर लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। एसडीएम ने बताया कि बिल्सी के दीननगर शेखपुर चौराहे से नाई पिंडरी को जाने वाले मार्ग पर नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय का खाली पड़ा खेत को चिन्हित किया गया है। इस बार आतिशबाजी का बाजार यही लगाया जाएगा। एसडीएम ने यह भी बताया आतिशबाजी दुकान लगाने वाले लोगों को मानकों को पूरा कर ले, उसके बाद ही दुकान लगाए। किसी प्रकार का मानक कम पाया जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, लेखपाल सूरज भारती, सिटी इंचार्ज राममेहर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …