Breaking News

पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया

Spread the love

बिसौली। नगर के मोहल्ला गदरपुर निवासी कल्लू राम के सुपुत्र डॉ. दिलीप कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने डा. दिलीप कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी का इजहार किया। नगर पालिका कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अहमद ने डा. दिलीप कुमार को अंगवस्त्र एवं अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री अहमद ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा की डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समानता के सूत्र में देश को फिरोया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …