Breaking News

कांग्रेस का ककराला में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नगर सम्मेलन हुआ

Spread the love

#कांग्रेस का ककराला में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नगर सम्मेलन हुआ
# शहजादा रिजवान ककराला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बनाये गए ,65 सदस्यीय ककराला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी घोषित ,सभी 25 बार्डों के बार्ड अध्यक्ष घोषित किये गए
# कांग्रेस ही बचा सकती है संविधान और लोकतंत्र -अजीत
——————————————–
बदायूँ(ककराला) । लोकतंत्र और संविधान बचाने को संघर्ष करने वाले और गरीब गुरबों पिछडों बंचितों शोषितों की आवाज उठाने वाले देश में एकमात्र नेता नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं और एकमात्र पार्टी कांग्रेस पार्टी है। जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ही जनविरोधी मोदी सरकार को सत्ता से हटाकर संविधान और लोकतंत्र को बचा सकते हैं।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहीं। वे मंगलवार को हुए वोट चोर गद्दी छोड़ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ ककराला नगर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के बतौर बोल रहे थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। भाजपा की मोदी व योगी सरकारें संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा हैं। नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। आदिवासी दलित ,शोषित ,पिछड़े , मुसलमान समेत बंचित समाज को भाजपा सरकारें निशाना बना रही हैं । मंहगाई ,गरीबी ,बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। जल ,जंगल ,जमीन समेत देश की धन संपदा को अम्बानी ,अडानी समेत चंद पूँजीघरानों के हाथों नीलाम किया जा रहा है।
कहा कि जनता के विक्षोभ को रोकने के लिए भाजपा आरएसएस नफरत और हिंसा की राजनीति द्वारा समाज में विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर जनता के वोटों की चोरी कर सत्ता हथिया रही है। 2024 में मोदी सरकार जनता के वोटों की चोरी कर बनी है। कांग्रेस को 70 सीटों पर वोट चोरी कर हराया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने को कांग्रेस पार्टी से जुड़ें और मजबूत करें।
कांग्रेस के नगर सम्मेलन में शहजादा रिजवान को ककराला नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही 65 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें 30 नगर सचिव ,19 नगर महामंत्री और 14 नगर उपाध्यक्ष बनाये गए ,एक कार्यालय सचिव बनाया गया। ककराला के सभी 25 बार्डों में कांग्रेस के बॉर्ड अध्यक्ष बनाये गए। ककराला के सभी बूथों पर कांग्रेस ने बूथ अध्यक्ष नियुक्त किये। लबीब खान को यूथ कांग्रेस
किसान कांग्रेस , महिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस , मजदूर कांग्रेस व एनएसयूआई समेत फ्रंटल संगठनों के नगर कोऑर्डिनेटर बनाये गए।
ककराला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान ने कहा कि नेता ककराला वालों का वोट लेकर जीतकर चले गए लेकिन लौटकर ककराला वासियों की ओर नहीं देखा। ककराला की आवाम कांग्रेस के साथ खड़ी है। ककराला वाले चाहते हैं कि 2027 के चुनाव में शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर विधानसभा पहुंचे।
कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा ककराला वासी जिसके साथ खड़े हो जाते हैं वही शेखूपुर का विधायक बनता है।ककरालावासियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के रूप में संघर्ष का नेता मिल गया है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता से हटने से देश और समाज को नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिला।सब को छोड़कर कांग्रेस को फिर से अपनाने की जरूरत है।
सम्मेलन को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , जिला कोषाध्यक्ष साजिद खान , ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान , जिला कंट्रोल रूम प्रभारी तजम्मुल अंसारी , जिला कार्यालय सचिव अकरम खान आदि ने संबोधित किया।
ककराला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों में हनीफ अब्बासी, मैम्बर मतीन अंसारी , कल्लू खान , अफ्फान खान , रिफाकत अली ,सोहराब खान , विकार आलम ,तौसीफ आलम , असलम अंसारी , नवी अहमद , यूनिस , अनीस अहमद , आबिद अब्बासी ,अंशुल , फैजान ,गीतेश शर्मा , अब्दुल टिम्मा , अच्छू खान ,इब्ने आलम ,हिलाल ,जहीरुल हसन , तफसील ,इरशाद , लबीब खान , अफजाल खान,शहरयार खान ,रय्यान ,हम्माद खान समेत सैकड़ों लोगों
ने सम्मेलन में शिरकत की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!