Breaking News

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन के अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन के अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , अधिकारियों व पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शील्ड देकर सम्मानित किया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय पर यहां के सी डी पी ओ धर्मेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ , मुख्य सेविका विमला देवी , प्रिंसी कुमारी ने आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यहां के ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने की ।
जिसमें स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , यूनी सेफ की सगुप्ता बी, बाल विकास परियोजना विभाग की जिला समन्वयक पूजा चंद्रा , जिला प्रवेशन कार्यालय के सहायक लेखाकार मोहम्मद फैज , जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान ने कार्यक्रम संबंधित विषयक विस्तृत जानकारी दी ।
बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आठवां पोषण माह 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री शवा ने चने की दाल का हलुआ बनाकर प्रथम स्थान , सरिता यादव ने चने की दाल की नमकीन व मिथिलेश ने चने के बेसन का स्वादिष्ट ढोकला बनाया ।
इस व्यंजन प्रतियोगिता में शवा प्रथम स्थान , सरिता यादव द्वितीय व मिथिलेश तीसरे पायदान पर रहीं ।
इस व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम कृष्ण ,खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ , मुख्य सेविका विमला देवी , प्रिंसी कुमारी , जिला समन्वयक पूजा चंद्रा , जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान व फैज मोहम्मद ने कार्यक्रम में सहभागी सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रचनात्मक दिशा निर्देशन के साथ उन्हें शुभ कामनाएं दीं । इस कार्यक्रम में आसफपुर विकास खंड क्षेत्र की न्याय पंचायत सीकरी , सिसरका व राजटिकोली से आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीतू कश्यप, मीना,मंजू ,सरिता यादव , सुधा सक्सेना , रेखा ,ममता यादव ,मिथिलेश , राजबाला , प्रीति मिश्रा, शवा, मसूदा, कविता , गीता ,सुनीता ,वीरवती , ज्योति सिंह , सूर्यकांति , खेमा देवी , लज्जा वती आदि मौजूद रहीं ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों को सूक्ष्म जलपान कराकर सभी का आभार व्यक्त किया ।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने दी ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह 👏 👏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the loveबदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस …

error: Content is protected !!