नाबालिग किशोरी की अकस्मात मौत,परिजनों ने चुप्पी साधे रहे
: मामले की जानकारी पर जरीफनगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बदायूं /जनपद के थाना जरीफनगर अंतर्गत एक ग्रामवासी नाबालिग की सन्देहजनक परिस्थितियों में मौत हो गयी/इस बारे में मृतक के परिवार कारण स्पष्ट नही कर सके और चुप्पी साधे रहे/बहरहाल थाना पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर जांच शुरू की है/
उल्लेखनीय होकि यह मामला थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला का है जहां के रहने वाले शमशाद हुसैन की 15 वर्षीय पुत्री इकरा की अचानक मौत होने से परिजन में सदमे में दिखाई दिए/बतादें कि नाबालिग इकरा की मौत के कारण पर परिवार ने अनभिज्ञता व्यक्त की और चुप्पी साधे रहे/बहरहाल मामले की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने गावं पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जिसकी जाँच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही जा रही है/
Budaun Amarprabhat