Breaking News

अपराध रोकथाम एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई

Spread the love

> *अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के साथ पुलिस लाइन सभागार में शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु अपराध स्थिति की समीक्षा बैठक की गई।*

> *समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थति रहे।*

> *अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु तथा आगामी त्योहार छठ पूजा एवं ककोडा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।*

> *अपराध रोकथाम एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई।*

आज अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली रमित शर्मा का जनपद बदायूँ में आगमन हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइन बदायूं स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपराध स्थिति की समीक्षा, जनता दर्शन से सम्बन्धित प्रकरण, आई.जी.आर.एस. प्रेषित प्रकरण एवं जोन कार्यालय से प्रेषित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
*समीक्षा बैठक के दौरान अपराध रोकथाम एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई तथा जिन थाना प्रभारियों का कार्य शिथिल पाया गया उनके प्रति महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र कार्य प्रणाली में सुधार हेतु सख्त हिदायत एवं दिशा निर्देश दिए गये।साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी पर्यवेक्षण करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।*

1. अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
2. थानो पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
3. लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश।
4. लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
5. महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश।
6. मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश।
7. गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
8. हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
9. शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला शक्ति केन्द्रों की स्थापना एवं जनशक्ति तथा जनजागरुकता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
10. आगामी पर्व छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों पर पुलिस व्यवस्थापन एवं श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तथा फ्लड पी0ए0सी0 एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
11. जनपद में ककोडा मेला के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र महत्वपूर्ण,सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् रूप से फुट पेट्रोंलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग करने एवं संवेदनशील एवं चिन्हित हॉटस्पाट क्षेत्रो मे ड्रोन से लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!