Breaking News

शॉर्ट सर्किट से एक कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

बिसौली। नगर में शॉर्ट सर्किट से एक कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मुहल्ले वालों ने बाल्टी से पानी भर भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद फायर बिग्रेड पहुंची, तब कहीं आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी सहायता की गुहार लगाई है।
नगर के सराय निवासी मो. अनीस फारुखी की पंजाबी मंदिर के सामने सपना गिफ्ट सेंटर नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। बताते हैँ कि वह शनिवार रात दस बजे दुकान में लगा इन्वर्टर बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह सात बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान में से धुआं निकल रहा है। अनीस और उनके स्वजन भागकर दुकान पर पहुँचे तो वहाँ धुएँ का गुबार उठ रहा था। जैसे तैसे शटर उठाया तो अंदर से आग की लपटें बाहर आयीं। घबराकर लोग हट गए। इसके बाद तो मुहल्ले वालों ने बाल्टी भर भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दो घंटे की मशक्क्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखा सामान और पहली मंजिल पर बने गोदाम का सामान धू धुकर जल रहा था। सूचना पर दो घंटे बाद फायर बिग्रेड पहुंची तो आग पर काबू पाया गया। अनीस फारुकी ने बताया कि आग में लगभग 12 लाख का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि दुकान में सिर्फ एक बल्ब जल रहा था। शायद शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है। इसको लेकर तहसीलदार और कोतवाल को एक प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता की गुहार की है। यहाँ बता दें कि सात दिन पूर्व ही नगर में बिलसी रोड पर अपोलो अस्पताल में भी आग लग गई थी। तब पुलिस ने भारी मशक्क्त कर आग पर काबू पाया था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!