Breaking News

श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में भव्य श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

बिसौली। श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में भव्य श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मंच से प्रस्तुत नाटक श्रवण कुमार का संजीव मंचन हुआ, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महोत्सव के साथ लगने वाले विशाल मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले, खेल-तमाशे, तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के अनेक स्टॉल लगाए गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर कार्यक्रम का आनंद ले सकें। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक झांकियाँ भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर रही हैं, जिन्हें देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, सुभाष अग्रवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, संदीप चौहान, सुनील सिंह, रितेश चौहान, धर्मेश प्रधान, मनोज शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, सतवीर पाल, मोनू महाजन, अनुपम गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, ज्ञानेश भिल्ला, प्रदीप गुप्ता, मोनू महाजन, मनोज सक्सेना, एड.राजीव सक्सेना, कृष्ण कन्हैया, अनिता शर्मा रेनू अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …