Breaking News

ककोड़ा मेला में नशा मुक्त भारत के लिए जनजागरूकता रैली का उद्घाटन

Spread the love

ककोड़ा मेला में नशा मुक्त भारत के लिए जनजागरूकता रैली का उद्घाटन

बदायूँ (ककोड़ा)। मेले के पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को नशा मुक्त भारत जन जागरूकता रैली का फीता उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री राजेश सिंह ने काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस संस्था द्वारा नशा मुक्त अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना एक पवित्र और कल्याणकारी प्रयास है, जो इस शिविर की महत्ता को और बढ़ाता है।

शिविर के प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष ककोड़ा मेले में संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण बचाओ और वृक्ष लगाओ अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।

रैली में उपस्थित स्वयंसेवकों ने “विकसित भारत बनाना है, युवाओं को नशा मुक्त करना है”, “हार्टफुलनेस परिवार में प्रेम लाना है, नशे की लत छुड़ाना है” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और आमजन को जागरूक किया।

दिनभर शिविर में श्रद्धालुओं का ध्यान अभ्यास सीखने के लिए आवागमन जारी रहा। इस अवसर पर मैनपुरी जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी श्री रमन मिश्रा, मोहन स्वरूप गंगवार, धर्मपाल सक्सेना, राकेश पाल, सोनल गोयल, कीर्ति अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह, विपिन त्रिपाठी, गुलवीर सिंह, सुरेंद्र पाल जोशी, संतोष सक्सेना, सुभाष चंद्र, महेश पाल सिंह, संजय कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने सभी को धन्यवाद देते हुए आमजन से अपील की कि वे शिविर में अधिक से अधिक उपस्थित होकर ध्यान अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा*

Spread the love*लखनऊ…* *यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 …

error: Content is protected !!