Breaking News

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बांटे स्मार्टफोन और टैबलेट, नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुई कार्यशाला

Spread the love

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बांटे स्मार्टफोन और टैबलेट, नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुई कार्यशाला

“एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0” के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों ने ली भागीदारी

समाचार संवाद, बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित विवेकानंद हॉल में “NCL जागरूकता अभियान 2.0” के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित एवं सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को तकनीकी साधनों से लैस करते हुए 652 स्मार्टफोन, 42 टैबलेट, 250 पेन ड्राइव और 25 हार्ड डिस्क वितरित कीं। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — न्यायोन्मुख और तकनीकी दृष्टि से सशक्त न्याय प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम हैं।

एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारी व कर्मचारी इन नए कानूनों की गहराई से जानकारी लेकर उन्हें व्यवहार में उतारें, ताकि बदायूं जिला कानून व्यवस्था के क्षेत्र में आदर्श मॉडल जिला के रूप में उदाहरण प्रस्तुत कर सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आम जनता को भी नए कानूनों के बारे में जागरूक किया जाए।

कार्यशाला में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, सीओ लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, उपनिरीक्षक, विवेचक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!