Breaking News

ओयो होटल में सेक्स रैकेट का धंधा पकड़ा गया, प्रशासन ने होटल कराया सील

Spread the love

ओयो होटल में सेक्स रैकेट का धंधा पकड़ा गया, प्रशासन ने होटल कराया सील

दबतोरी रोड स्थित ‘राव’ नाम से चल रहे होटल पर पुलिस ने मारा छापा

बिसौली (बदायूं)। नगर के दबतोरी रोड पर संचालित एक ओयो होटल ‘राव’ में पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके पर अवैध गतिविधियां पाए जाने पर प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

सूत्रों के अनुसार होटल में लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि होटल में स्कूल ड्रेस में बालिकाएं आती-जाती देखी जाती थीं, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश था। लोगों ने कई बार संचालन बंद कराने की कोशिश भी की, लेकिन संचालक नहीं माना।

गुरुवार को मोहल्ले में हंगामा होने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही होटल में मौजूद कई जोड़े भाग निकले, जबकि संचालक होटल में ताला लगाकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में संगठित रूप से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बताया गया है कि कुछ लोगों ने स्कूल ड्रेस में आती-जाती युवतियों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि होटल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि “नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे होटलों और उनमें होने वाली अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।”

🟠 (नगर संवाददाता आई एम खान बिसौली)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love* उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा …

error: Content is protected !!