Breaking News

स्काउट गाइड दल ने मेले में पेश की सेवा की मिसाल, 355 बच्चों व बुजुर्गों को मिलाया परिजनों से

Spread the love

स्काउट गाइड दल ने मेले में पेश की सेवा की मिसाल, 355 बच्चों व बुजुर्गों को मिलाया परिजनों से

बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में संचालित खोया-पाया समाज सेवा शिविर ने मानवता और सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। मेले के समापन के साथ ही स्काउट दल ने अपनी ड्यूटी पूरी कर लौटते समय हजारों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ दी।

शिविर के दौरान स्काउट टीम ने 355 खोए हुए बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया, जिससे मेले में गुम हुए परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही सच्चे देशभक्त और समाजसेवी की पहचान होती है। स्काउट बच्चों ने अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना से जो कार्य किया, वह अनुकरणीय है।

जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता और जिला स्काउट प्रशिक्षण अधिकारी नंदराम शाक्य के मार्गदर्शन में स्काउट दल ने मेले में **


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

24 जुलाई तक बढ़ी हज-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Spread the loveबदायूँ : 23 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया …

error: Content is protected !!