Breaking News

जघन्य अपराध में संलिप्त बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लेकर कोर्ट में पेश किया

Spread the love

बदायूं। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने जघन्य अपराध में संलिप्त एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी उसहैत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

थाना उसहैत में दिनांक 6 नवंबर 2025 को वादी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 229/2025, धारा 65(2) BNS व 5m/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लेकर शुक्रवार को अदालत में पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …