Breaking News

बदायूँ : मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Spread the love

बदायूँ, 07 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदेय स्थल सम्भाजन से संबंधित राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तय की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण और नए मतदेय स्थलों के भवन चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। 06 और 07 नवम्बर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि 10 नवम्बर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची आपत्तियों और सुझावों के लिए प्रकाशित की जाएगी और इसे राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा। 18 नवम्बर को संसद एवं विधानसभा सदस्यों तथा राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सुझावों का निस्तारण करने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

19 से 21 नवम्बर तक संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा। 24 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग के अनुमोदनार्थ प्रस्ताव प्रेषित किए जाएंगे। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!