Breaking News

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति भाव से की पूर्णागिरी धाम यात्रा, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)।

सोमवार को बिल्सी नगर के श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरी धाम पहुंचा, जहां उन्होंने मां पूर्णागिरी के दरबार में पूजा-अर्चना की और भक्तिभाव से माता के चरणों में भंडारा का आयोजन किया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

भंडारे के दौरान परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। भक्तों ने जयकारों से पूरे धाम को भरपूर रूप से गूंजित किया। आयोजन में शामिल युवाओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रहा।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह भंडारा मां पूर्णागिरी की कृपा से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। श्रद्धालुओं ने माता से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद जत्थे के लोग अपने-अपने घर लौट गए।

जत्थे में दीपक चौहान, राहुल वाष्र्णेय, अमित वाष्र्णेय, नीलकमल माहेश्वरी, मोनू गुप्ता, विजनेश सोलंकी, ओमप्रकाश सागर, तेजस्वी सागर, भरत श्रीवास्तव, आकाश माथुर, रोहित चौहान सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रतिनिधि संवाददाता – बिल्सी, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!