Breaking News

बिजली बिल नहीं जमा करने वाले 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 2.84 लाख रुपए वसूले

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। नगर में

सोमवार को बिल्सी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने मेगा डिसकनेक्शन अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन महीने से बिजली बिल नहीं जमा करने वाले 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही, ऐसे उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने अब तक एक भी बार बिल का भुगतान नहीं किया था।

अभियान में बिल्सी, वजीरगंज, सैदपुर और नगरझूना उपकेंद्रों के अवर अभियंता और टीजी-टू कर्मचारियों की चार टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य किया। इस दौरान कुल 108 उपभोक्ताओं से 2.84 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया।

अवर अभियंता गजेंद्र पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली का उपयोग कर रहे पाए गए। ऐसे आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान में उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, रामस्वरूप, उमाशंकर, टीजी-टू विक्रम, निखिल, राजेश, सूरज और जसवीर मौजूद रहे।

प्रतिनिधि संवाददाता – बिल्सी, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!