Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

बिल्सी।

सोमवार को बिल्सी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की लगभग 25 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और सुरक्षित मातृत्व एवं बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया।

गर्भावस्था में खान-पान का विशेष ध्यान जरूरी

महिला चिकित्सक डा. चारु गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संतुलित आहार लेना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उचित भोजन न केवल मां के स्वास्थ्य के लिए, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दही, दालें, अंडा, अंकुरित अनाज और पर्याप्त पानी लेने की सलाह दी। उन्होंने तले-भुने और अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से परहेज करने की भी हिदायत दी। इसके साथ ही आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन जरूरी बताया।

डा. गुप्ता ने चेतावनी दी कि असंतुलित या जंक फूड का सेवन शिशु के विकास में बाधा डाल सकता है और मां के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

स्वास्थ्यकर्मियों की टीम रही मौजूद

शिविर में अधीक्षक डा. अनिल कुमार गुप्ता, डा. जयश्री शर्मा, सुमन शर्मा, अमृता पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!