Breaking News

तीन दिवसीय 1008 कुंडीय महायज्ञ का हुआ विधि विधान के साथ समापन

Spread the love

उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई में मंगलवार को तीन दिवसीय 1008 कुंडीय महायज्ञ का विधि विधान के साथ समापन हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन भारी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के परिक्रमा कर पुण्यलाभ कमाया।

रविवार से जारी महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लक्ष्मी नारायण हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बंगाल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हवन में आहुति देकर पुण्य प्राप्त किया।

यज्ञ समिति के स्वामी दिव्यनन्दन योगी राज महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिवसीय 1008 महाकुंभ का नायक आयोजन था। उन्होंने कहा कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर आहुति दी और यज्ञशाला का परिक्रमा कर पुण्य कमाया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर आचार्य मुनीष नारायण शास्त्री, गिरीश चंद्र शास्त्री, विद्यानंद मिश्रा, विपिन कुमार, रामबाबू सिंह, नेमपाल, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, झाझन सिंह, गौतम शंखधारा, शिवम प्रताप, अमन महेश्वरी, कौशल गुप्ता, राजीव गुप्ता, नबी रजा सैफी, कुलदीप तोमर सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …