Breaking News

गोविंद राणा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना भारत ने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए गोविंद सिंह राणा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री इंद्र कुमार सिंह की मार्गदर्शक निगरानी में लिया गया।

गोविंद सिंह राणा इससे पहले संगठन में प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश सचिव के दायित्वों को सफलता पूर्वक निभाते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।

जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, परविंदर प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव मोहित राघव सहित अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें भव्य और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Spread the loveबदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सांस्कृतिक …