Breaking News

थाना मुजरिया पुलिस ने एन्टी रोमियो चेकिंग के दौरान घर से नाराज होकर चली आयी लड़की को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया

Spread the love

जनपद बदायूँ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मुजरिया पुलिस ने आज एन्टी रोमियो चेकिंग व मिशन शक्ति फेज-05 के दौरान एक लड़की को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार, लड़की सुलोचना पुत्री अनोखेलाल, निवासी मो0 शहबाजपुर, कस्बा व थाना सहसवान, अपने घर से नाराज होकर चली आई थी। मुजरिया चौराहे पर एन्टी रोमियो टीम ने उसे रोककर बातचीत और पूछताछ की। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर, उसके पिता अनोखेलाल पुत्र चन्दू और भाई कुशपाल पुत्र अनोखेलाल के सुपुर्द कर, पुलिस ने लड़की को सुरक्षित घर भेजा।

इस कार्रवाई से लड़की के सुरक्षित परिजनों के पास लौटने और समाज में सुरक्षा व सुरक्षा जागरूकता का संदेश गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …