Breaking News

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मिशन शक्ति स्कूल रैली का शुभारंभ

Spread the love

बदायूं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत अब्दुल्लागंज स्थित श्री सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्कूल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता संदेश के साथ विद्यालय और समाज में महिला सुरक्षा व शिक्षा के प्रति संदेश फैलाया।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, अध्यापकगण और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने रैली मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …