बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के कोषागार में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही मॉनिटरिंग को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर एक-एक कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान
Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …
Budaun Amarprabhat