Breaking News

बिसौली: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा, जनपद मुरादाबाद के भाजपा नेताओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

बिसौली, 11 नवम्बर। भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद मुरादाबाद के भाजपा जिला प्रभारी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

पदयात्रा लगभग आठ किलोमीटर लंबी रही और मुड़िया धुरेकी से प्रारंभ होकर सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली पर संपन्न हुई। रास्ते में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और आमजन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन किया गया।

मुरादाबाद जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश एक नए आत्मविश्वास और विकास के युग में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने विकास के साथ-साथ राष्ट्रवाद और जनसेवा की नई संस्कृति स्थापित की है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की कल्पना की एकता और अखंडता आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में साकार हो रही है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ सरदार पटेल को नमन किया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण सागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, अखिलेश शर्मा, एड. ठा. रामवीर सिंह, मनोज गुप्ता, संदीप चौहान, शिवम शंखधार, सुनील कुमार सिंह, विजय शर्मा, दिनेश कुमार, रितेश चौहान, वैभव पाठक, प्रतिभा सिंह, रेनू अग्रवाल, सभासद कृष्णा गुप्ता, हंसमुखी मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिसौली, आई एम खान अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!