Breaking News

बिसौली: महिला समृद्धि ग्रुप ने फेडरेशन 5 के अधिवेशन में जीते कई पुरस्कार, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

बिसौली, 11 नवम्बर। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित फेडरेशन “फाइव” के वार्षिक अधिवेशन में जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेकों पुरस्कार जीतकर अपनी पहचान बनाई।

ग्रुप ने बेस्ट मेडिकल कैंप, बेस्ट ब्लड डोनेशन कैंप, जायंट्स सेवा सप्ताह, समर कैंप और नए ग्रुप के प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किए। पुरस्कारों की घोषणा होते ही ग्रुप की सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी और फेडरेशन 5 के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर उमेश अग्रवाल ने ग्रुप को पुरस्कार प्रदान किए। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने बताया कि वर्ष भर महिला समृद्धि ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसका परिणाम यह पुरस्कार हैं।

अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। प्रशासनिक निदेशक आंचल वार्ष्णेय ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी महिला समृद्धि इसी तरह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेगी।

इस अवसर पर अंजलि अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, डॉक्टर स्वाति रंजन गुप्ता, पिंकी वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बिसौली, अमर प्रभात प्रतिनिधि – आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!