Breaking News

खाली प्लॉट में मिला नवजात शिशु, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Spread the love

अमर प्रभात प्रतिनिधि, बिसौली (बदायूं)।
बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और देखा कि एक नवजात शिशु जमीन पर पड़ा हुआ है।

मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों ने तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, नवजात की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी संभाल ली है। टीम के अनुसार, नवजात को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में शिफ्ट किया जाएगा, जहाँ उसकी विशेष देखभाल की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नवजात को छोड़ने वाले असंवेदनशील व्यक्ति के प्रति कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ समाज के लिए शर्मनाक हैं। वहीं पुलिस भी इस मामले की जानकारी जुटा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!