Breaking News

कादरचौक चौराहे पर जाम से परेशान लोग

Spread the love

बदायूँ, 14 नवंबर। कादरचौक चौराहे पर आज भारी ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर जाम की समस्या बनी रही, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक घंटे तक एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही, जिससे मरीजों तक समय पर चिकित्सा सेवा पहुँचाना कठिन हो गया।

स्थानीय लोग और राहगीर लगातार शिकायत कर रहे हैं कि टेंपो और रिक्शा चालकों की वजह से चौराहे पर जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कादरचौक में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए समाधान करना चाहिए।

स्थानीय निवासी एवं संवाददाता शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जाम के कारण लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचने में कठिनाई हो रही है और यह स्थिति रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल रही है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को जल्द सुलझाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!