Breaking News

बिसौली: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों का धरना, एसडीएम व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया। लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से वर्षों से लटकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

धरना स्थल पर लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
मांगों में—

लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन

प्रारंभिक वेतनमान

सूचीकरण एसीपी की विसंगतियां

मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन बहाली

राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों का सृजन

स्टेशनरी भत्ता, वाहन भत्ता एवं विशेष वेतन भत्ता में वृद्धि
जैसी प्रमुख मांगे शामिल हैं।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपालों की यह समस्याएँ कई वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा।

धरना प्रदर्शन में संदीप कुमार, शोभित कुमार, दीपक भटनागर, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार, संभू सिंह, दीपक चौधरी, अनुज वार्ष्णेय, प्रियांशु पटेल, राहुल सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुवचन सिंह, मोहित शर्मा, तनवीर अहमद, रिजवान अली, मनीषा यादव, क्रत्यामनी, रिंकी गुप्ता, प्रताप सिंह, उद्देश्य कुमार, मोनू सिंह, आदित्य कुमार, योगेश पूरी, यादवेंद्र शर्मा सहित अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि — आई.एम. खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

15 वर्षीय किशोरी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला

Spread the loveबदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव में मामला बीते शनिवार को …

error: Content is protected !!