बदायूं। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बदायूं विधानसभा में शनिवार को भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस विशाल पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यह पदयात्रा सरदार पटेल चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, भगवान कार्तिकेय चौक, गोपाल टॉकीज, दातागंज तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल, लखनपुर होते हुए आमगांव तक पहुँची। यात्रा कुल 12 किलोमीटर पैदल संपन्न हुई।
यात्रा का रास्तेभर विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
खेड़ा नवादा में मुस्लिम समाज के लोगों ने, भगत सिंह चौक पर पंजाबी सेवा समिति और नगर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
भगवान कार्तिकेय चौक पर कुमार तनय वैश्य समाज, लोची नगला में भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता व सभासद मोहित सक्सेना, दातागंज तिराहा पर सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पर अमन गुप्ता, धर्मा सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल और ग्राम सोबरनपुर में प्रधान राजवीर सिंह व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
अंत में आमगांव में प्रधान नरेन्द्र सिंह पटेल, आर्येंद्र सिंह पटेल, श्रीकृष्ण पाठक, अंकित शाक्य सहित ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
आमगांव में जनसभा का आयोजन
यात्रा के समापन पर जनसभा आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि देशभर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व के कारण ही भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत होकर उभरा। अहमदाबाद किसान आंदोलन और बारडोली सत्याग्रह में उनके योगदान के कारण ही उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय रही, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। आज भाजपा उनके योगदान को उचित सम्मान दे रही है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने 12 किलोमीटर पैदल चलकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया, परंतु कांग्रेस की गलत नीति के कारण उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को सही सम्मान दे रहा है।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
डीसीबी चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, अनेकपाल सिंह पटेल, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, जिला मंत्री मोनिका गंगवार, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सुरजीव गुप्ता, आर्येंद्र पटेल, धीरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, रामचरण पाल, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, अजय मथुरिया, श्रीकृष्ण पाठक, अंकित शाक्य, प्रधान नरेंद्र सिंह पटेल, अनुज सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, मनोज पाल, जुगेंद्र कश्यप, मुनीश पंडित, नरेन्द्र मोहन पाल, सागर गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
सभा के अंत में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
अमर प्रभात प्रतिनिधि
Budaun Amarprabhat