Breaking News

वजीरगंज: मां सुशीला देवी की नवम पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 मरीजों की जांच

Spread the love

बदायूं। विकास खंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत ब्यौली में शनिवार को मां सुशीला देवी की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर मां सुशीला देवी मेमोरियल जनकल्याण अभियान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व दीपक माथुर ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक वजीरगंज डॉ. राजकुमार सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत, डेंटल सर्जन डॉ. सलमान अंजुम, नेत्र सर्जन डॉ. उत्पल रस्तोगी, फिजिशियन डॉ. विजेंद्र बाजवा, यूनानी चिकित्सक डॉ. कौशल कुमार तथा कैलाश आई हॉस्पिटल एवं लेजर सेंटर बरेली की टीम द्वारा कुल 750 मरीजों की जांच और उपचार किया गया।

शिविर का निरीक्षण उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. तहसीन ने किया।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ प्रजापति, नेत्र परीक्षक दीपक माथुर, सुमित माथुर, मुनीश माथुर सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए वजीरगंज थाना पुलिस की टीम तैनात रही।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!