लखनऊ। आज लखनऊ पश्चिम जिले के भारत नगर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री प्रांत विजय प्रताप, प्रांत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मुन्ना सिंह धानुका, जिला अध्यक्ष सुभाष, संदीप शर्मा पंकज तिवारी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
गणेश शंकर पवार ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने विश्व हिंदू परिषद संगठन की स्थापना ,वर्तमान परिदृश्य में संगठन की उपयोगिता, पर चर्चा की अपने भाषण में उन्होंने स्व जागरण , नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण ,कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज के हितों के लिए कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण विश्व है, विश्व के किसी भी कोने में रहने वाला हिंदू हमारा सहोदर भाई है, उन्होंने संगठन, समाज, बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रांत के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा हिंदू समाज को एकजुट हो जाने की आवश्यकता है संगठित तथा सशक्त हिंदू ही वर्तमान समय की मांग है।
Check Also
निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों ने की शिकायत
Spread the loveबिल्सी। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके …
Budaun Amarprabhat