Breaking News

नगर व उझानी सर्किल के दो थानों का त्रैमासिक निरीक्षण, सीओ ने अभिलेखों व सुविधाओं की की गहन जांच

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में गुरुवार को नगर एवं उझानी सर्किल में त्रैमासिक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

त्रैमासिक निरीक्षण के तहत क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने थाना कोतवाली का निरीक्षण किया, जबकि क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने थाना उझानी का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों क्षेत्राधिकारियों ने मालखाना, हवालात, मैस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड और अभिलेखों को सही तरीके से संधारित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

सीओ ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने, पिछले 10 वर्षों में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे व्यक्तियों के सत्यापन, तथा अपराध में सक्रिय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग बढ़ाने तथा आम जनता से शालीनता व मधुर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!