Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में उर्दू साहित्य परिषद का पुनर्गठन, फरजाना बनी अध्यक्ष

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025-26 के लिए उर्दू साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जुनैद आलम के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल द्वारा संपन्न कराए गए चुनाव में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा फरजाना ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर नबीला और राबिया निर्वाचित हुईं, जबकि महामंत्री पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर की ज़ेबा ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद नीलोफर और कहकशां को मिला।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साहित्यिक गतिविधियों में भागीदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …