Breaking News

बदायूं विधानसभा में विधायक खेल प्रतियोगिता 4-5 दिसंबर को आयोजित

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

बदायूं। उप जिला अधिकारी, सदर बदायूं के पत्र संख्या 983 दिनांक 19 नवंबर 2025 के क्रम में विधानसभा बदायूं में माननीय विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 4 और 5 दिसंबर 2025 को एस.के. मैदान, बदायूं (निकट रेलवे स्टेशन) में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के बालक और बालिका श्रेणी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। 4 दिसंबर को एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले होंगे, जबकि 5 दिसंबर को फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और भारत्थोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम प्रभारी हिम्मत सिंह (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विकासखंड सलारपुर) ने इस संबंध में जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों को इस आयोजन में सक्रिय भाग लेने का आमंत्रण दिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता और शारीरिक दक्षता बढ़ाना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …