संवाददाता — बदायूँ
बदायूँ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वर्षीय “ओ” लेवल और तीन माह का “सीसीसी” कंप्यूटर प्रशिक्षण निशुल्क कोर्स के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवम्बर 2025 से 01 दिसम्बर 2025 तक खुली रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी backwardwelfare.up.nic.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध द्वितीय चरण के आवेदन पत्र को भरकर जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट लेकर आवश्यक प्रपत्र जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र (हाईस्कूल/इंटर) की छायाप्रति 01 दिसम्बर 2025 तक सायं 05:00 बजे कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बदायूँ में जमा कराएं।
प्रणव कुमार पाठक ने प्रशिक्षण हेतु नियम एवं शर्तों के बारे में बताया कि:
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए अधिकतम वार्षिक आय सीमा 1,00,000 रुपए निर्धारित है।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) अनिवार्य है।
आयु अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
आवेदक बेरोजगार और किसी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहे हों।
आवेदक अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक दक्षता प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। सभी पात्र आवेदक समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।
Budaun Amarprabhat