बिल्सी, 21 नवंबर। बीआरसी अंबियापुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया और प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को सराहनीय बताया।
प्रतियोगिता में विकास खंड क्षेत्र के 37 संविलियन और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन छात्र शामिल हुए। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 101 छात्र शामिल हुए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्रों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
साक्षात्कार पैनल की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार, प्रवक्ता एनए इंटर कॉलेज ने की। चयनित छात्रों में आशीष कुमार सिंह, वीपी सिंह, प्रिंस शर्मा, मधु और पायल को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों—निशांत, आशीष, वीपी सिंह, कार्तिक, अमन, रंजीत, मधु, नवीन, वंश और हिमांशु—को विज्ञान किट, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्टेशनरी फोल्डर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एआरपी अमित कुमार गुप्ता, जयवीर सिंह, राधाबल्लभ, शैलेष प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, आलोक, सोनू सागर, वर्षा, विमल कुमार गौतम, रितु माहेश्वरी, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार और राजेश सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
Budaun Amarprabhat